- Hindi News
- आमंत्रित राष्ट्रीयपुरस्कार के लिए 18 तक प्रस्ताव भेज सकते हैं
आमंत्रित- राष्ट्रीयपुरस्कार के लिए 18 तक प्रस्ताव भेज सकते हैं
शाजापुर| महिलाबाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले 6 राष्ट्रीय पुरस्कारों (राष्ट्रीय स्त्री शक्ति पुरस्कार) के लिए प्रदेश में अविस्मरणीय कार्य करने वाली महिला-पुरुषों के 18 फरवरी तक नामांकन प्रस्ताव चाहे गए हैं। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी नीलम चौहान के अनुसार जिले में साहसिक, सामाजिक, कला एवं प्रौद्योगिक क्षेत्र में आर्थिक विकास तथा सशक्तिकरण प्रशासनिक क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रतिमान स्थापित करने वाली उत्कृष्ट महिलाओं/पुरुषों के प्रस्ताव 18 फरवरी तक आमंत्रित किए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए एबी रोड पर वॉटर वर्क्स के पास जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।