- Hindi News
- गिरवर क्षेत्रवाियों को कीचड़ और धूल से निजात मिलेगी
गिरवर क्षेत्रवाियों को कीचड़ और धूल से निजात मिलेगी
शाजापुर| शहरीक्षेत्र स्थित गिरवर क्षेत्र के रहवासियों को अब जल्द ही कच्ची सड़क से उठती धूल और बारिश के दौरान फैलने वाले कीचड़ से निजात मिलेगी। नगर पालिका द्वारा इस एरिया में यूसूफिया दरगाह से लेकर दुपाड़ा जोड़ तिराहा तक लाखों की लागत से सीसी रोड बनवाया जा रहा है। आधा काम पूरा हो चुका है। संभवत: आगामी एक महीने में शेष सड़क का काम भी पूरा हो जाएगा। सीसीरोड बन जाने से यहां से क्षेत्रवासियों सहित गिरवर दुपाड़ा पहुंचने वाले वाहन चालकों को भी काफी राहत मिलेगी।