सोयतकलां क्षेत्र में ओलावृष्टि
सोयतकलां | शनिवारको पूरे दिन आसमान साफ रहने के बाद रात करीब 7.45 बजे मौसम के मिजाज बदल गए। ठंडी हवा के साथ अचानक बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम अमानपुरा, सोयतखुर्द, कवराखेड़ी, दीवानखेड़ी, देहरिया, करकड़िया सहित क्षेत्र के ग्रामों में नींबू और मक्का आकार के ओले गिरे। देर रात रात तक बारिश का सिलसिला चला।
गरज-चमकके साथ बारिश- शाजापुर | शहरमें रात 11 बजे तेज हवा और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। गरज इतनी तेज थी कि कई लोग घरों से बाहर निकल गए। समाचार लिखे जाने तक बंूदाबांदी के साथ गरज-चमक जारी थी।
आगरमें बारिश हुई- आगर-मालवा | शनिवारदेर रात यहां भी मौसम बदला और 9 बजे से बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर हुई बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी भर गया। बािरश देर रात 9.30 बजे तक जारी रही।