मरीजों की डिटेल अब बेड पर
बड़े अस्पतालों की तर्ज पर नई व्यवस्था शुरू
अच्छी खबर
^अस्पताल में भर्ती मरीजों की समस्त जानकारियां उनके बेड पर रहे इसके लिए सभी पलंगों पर तख्तियां बंधवाई गई है। इसके बाद अब डॉक्टरों को भी मरीजों को देखने में सुविधा रहेगी। डॉ.बी.एस.मैना, सिविल सर्जन
इस तरह वार्डों में पलंगों पर लगाई तख्तियां।
हेल्थ रिपोर्टर | शाजापुर
बड़े अस्पतालों की तर्ज पर जिला चिकित्सालय में भी भर्ती मरीजों की डिटेल अब उनके बेड पर ही मिल जाएगी। ताकी राउंड पर आने वाले डॉक्टरों को ड्यूटी बदलने के बाद भी मरीजों का इलाज देने में आसानी हाे जाए। नई व्यवस्था के चलते वार्ड के सभी पलंगों पर तख्तियां लगा दी है। इन पर मरीजों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
पिछले कुछ दिनों से जिला चिकित्सालय में सुधार के लिए अनेक बदलाव किए जा रहे है। इसी के तहत अब अस्पताल वार्डों को चकाचक कर दिया गया है। इसके बाद जिला अस्पताल में वृद्ध, टीबी मरीजों आदि के लिए पलंग आरक्षित किए जा चुके हैं। इसी के साथ अब अस्पताल में भर्ती मरीजों के पर्चे से लेकर उनकी बीमारी और दी जा रही दवाइयों की पूरी डिटेल भी पलंग पर ही मिल जाएगी। जांच रिपोर्ट नर्स स्टाफ रूम में रखते हुए मरीजों के पलंग पर तख्तियां लगाकर वहीं लगाना शुरू कर दिया है। अब नर्स को राउंड पर आने वाले डॉक्टरों के पीछे जांच रिपोर्ट साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी।