माता-पिता का पूजन कर मातृ-पितृ दिवस मनाया
माता-पिता का पूजन कर मातृ-पितृ दिवस मनाया
शाजापुर | योग वेदांत समिति सदस्यों ने वैलेंटाइन-डे को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया। दोपहर 2 बजे बाद श्रीकृष्ण कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपने माता-पिता के प्रति पूर्ण सम्मान की भावना दर्शाकर उनकी पूजा-अर्चना की। समिति के वरिष्ठों ने संबोधित भी किया।