पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेल उत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

खेल उत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्श कॉलोनी स्थित मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल का तीन दिनी खेल उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रविवार को संपन्न हुआ। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। समापन कार्यक्रम में भी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थान के डायरेक्टर दिलीप शर्मा ने बताया कि तीन दिनों तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावक एवं संस्था के टीचर्स मौजूद थे। आभार संस्था प्राचार्य प्रियता शर्मा ने माना।

बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां

कालापीपल | नगर के राजा भोज मेमोरियल हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह विधायक इंदरसिंह परमार के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर विधायक परमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यालयों की भूमिका अहम होती है। आज कालापीपल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी ख्याति अर्जित कर चुका है। नगर के छात्र सभी क्षेत्रों में अपना कौशल दिखा रहे हैं। शिक्षा, खेलकूद हो या अन्य कोई क्षेत्र। यदि विद्यालय देश के उत्तम नागरिकों व चरित्रवान मानव का निर्माण करते हैं तो राष्ट्र को परम वैभव पर जाने से कोई नहीं रोक सकता। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी। सारे जहां से अच्छा, देश रंगीला, जय हो आदि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित नाटिका में भी अपनी छाप छोड़ी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चे।

खबरें और भी हैं...