अध्यापकों ने एक दिन का उपवास रख जताया विरोध
शाजापुर | मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के अध्यापकों को 1 जनवरी 2016 से छठवां वेतनमान देने की घोषणा की गई थी, लेकिन डेढ़ माह बाद भी शासन द्वारा आदेश जारी नहीं होने से अध्यापकों ने अब विरोध शुरू कर दिया है।
आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीशचंद्र बागोरिया ने बताया संघ के आह्वान पर रविवार को जिले के सभी ब्लाॅक एवं जिला मुख्यालय पर अध्यापक, संविदा शिक्षक व गुरुजी ने 1 दिन का उपवास रखकर शीघ्र छठवें वेतनमान के आदेश जारी करने के लिए शासन का ध्यान आकर्षित किया। जिला मुख्यालय पर मां राज-राजेश्वरी मंदिर परिसर में जिले के अध्यापकों ने एक दिन का उपवास रख विरोध जताया और शासन से अतिशीघ्र छठे वेतनमान के आदेश जारी करने की मांग की। जिलाध्यक्ष बागोरिया, जिला उपाध्यक्ष लाखनसिंह चौहान, आशा नागर, जयश्री शर्मा, मीना टेलर, अंबाराम राजोरिया, संतोष मालवीय, रामबाबू मालवीय, अजय शर्मा, रियाज खान, आरिफ खान, सुरेश मालवीय, संतोष देवले आदि मौजूद थे।
उपवास कर विरोध जताते अध्यापक।