विधायक कप कबड्डी स्पर्धा में झंडावली ने बाजी मारी
आगर-मालवा | पुरानी मंडी में विधानसभा क्षेत्र की विधायक कप प्रतियोगिता हुई। शुक्रवार को हुई स्पर्धा में विधानसभा की 14 टीमों ने भाग लिया। इसमें प्रथम ग्राम झंडावली, द्वितीय बड़ा गवलीपुरा एवं तृतीय स्थान पर बड़ौद रही। प्रथम स्थान पाने वाली टीम को 5 हजार, द्वितीय को 3 हजार एवं तृतीय स्थान पर रही टीम को विधायक कप प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर डी.वी. सिंह, विधायक गोपाल परमार, जिपं सीईओ राजेश शुक्ल, एएसपी अनिल पाटीदार, खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रभारी शाजापुर एएसपी महेंद्र तारणेकर, रामचंद्र कसेरा, जिपं सदस्य भेरूसिंह आर्य, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भेरूसिंह चौहान, होकमसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। निर्णायक पवन उचारिया, उमेश जैथलिया एवं मुख्य निर्णायक योगेश मालवीय रहे। संचालन मांगीलाल विश्वकर्मा ने किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।