पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सपनों को सोते हुए नहीं जागते हुए देखना चाहिए

सपनों को सोते हुए नहीं जागते हुए देखना चाहिए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदाई समारोह के दौरान सुसनेर विधायक पाटीदार ने कहा

कानड़ | ग्रामीण क्षेत्र से ही प्रतिभाएं निकलती हैं। अगर आप 100 में से 100 नंबर लाएंगे तो विद्यालय का रिजल्ट भी 100 प्रतिशत रहेगा, तभी आप का विद्यालय से जाना सार्थक रहेगा, सपनों को सोते हुए नहीं जागते हुए देखना चाहिए। यह बात शुक्रवार को समीपस्थ ग्राम पंचायत चांदनगांव में शासकीय हाईस्कूल में कक्षा 10वीं के छात्रों का विदाई समारोह के दौरान सुसनेर विधायक मुरलीधर पाटीदार ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही।

विदाई समारोह के साथ कक्षा 10वीं के स्कूली छात्र, छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। विधायक पाटीदार के मुख्य आतिथ्य के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता शाजापुर मार्केटिंग के अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह गोहिल ने की। विशेष अतिथि बड़ागांव पूर्व मंडल अध्यक्ष चैनसिंह सिसौदिया, कानड़ कन्या हाईस्कूल प्राचार्य वीरेंद्रसिंह ठाकुर, चांदनगांव के पूर्व सरपंच मांगीलालसिंह, जनशिक्षक संजय जायसवाल थे। विदाई समारोह के दौरान कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए। संचालन शिक्षक रामकृष्ण शर्मा ने किया। आभार चांदनगांव हाईस्कूल प्राचार्या जसवंतसिंह तोमर ने माना।

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे। इनसेट नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा

खबरें और भी हैं...