पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेलेंटाइन के लिए गिफ्ट कॉर्ड से सजे बाजार

वेलेंटाइन के लिए गिफ्ट-कॉर्ड से सजे बाजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवयुगलों के लिए प्यार के इजहार का दिन भी आ गया। रविवार को शहर में वेलेंटाइन डे भी मनाया जाएगा। वसंत के उत्साह के साथ एक-दूसरों को उपहार देने की परंपरा का निर्वाह भी किया जाएगा। इसे लेकर बाजार में उपहारों की दुकानें सज गई। व्यापारियों ने इस दिन के लिए पहले से तैयारियां कर ली है। अपनी दुकानों पर रुमानी कर देने वाले एक से बढ़कर एक तोहफे सजाए है। प्यार के इस खास दिन को लेकर शहर में दो दर्जन से अधिक गिफ्ट सेंटरों पर प्यार के तोहफे सजाए गए है। वेलेंटाइन डे के दो दिन पहले से दुकानों पर युवाओं ने अपने साथियों को उपहार देने के लिए खरीदी शुरू कर दी है।

वेलेंटाइन-डे को लेकर शहर की दुकानों पर कार्ड-गिफ्ट आदि सज गए हैं।

प्रेम पर्व
युवतियों में वॉच और परफ्यूम की मांग
व्यापारियों के अनुसार युवाओं द्वारा सबसे ज्यादा साॅफ्ट टाय पसंद किए जा रहे हैं। वहीं युवतियों ने अपने साथियों के लिए परफ्यूम स्प्रे, वाच और कैप पंसद की है। इधर मोहब्बत के इजहार के लिए गुलाबों की भी डिमांड बढ़ गई है। फूलों के व्यापारियों की माने तो लाल व पीले गुलाब की सबसे ज्यादा डिमांड है। लाल गुलाब प्यार तो पीला गुलाब दोस्तों को विश करने के लिए भेंट किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...