साइकिल सवार घायल
साइकिल सवार घायल
शाजापुर.सलसलाईथानांतर्गत गुलाना रोड पर ग्राम बाड़ीगांव के पास सोमवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। सलसलाई पुलिस के अनुसार देवराज धनगर (30) को चोटें आई, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस ने फरियादी कांतिलाल ठाकुर की शिकायत पर फरार बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।