पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या आज, विशेष तर्पण होगा

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या आज, विशेष तर्पण होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजसर्वपितृ मोक्ष अमावस्या का दिन है। शहर में भी इस दिन परिवारजन अपने दिवंगत हो चुके पितरों की शांति के लिए विशेष तर्पण करेंगे। तर्पण पूजन, पिंडदान, ब्राह्मण भोजन से लेकर पितरों के निमित्त दानकर्म भी किया जाएगा। इस दिन परिवार के सदस्यों द्वारा नदीघाट स्थलों पर पहुंचकर विधि-विधान से पिंडदान किया जाएगा। नगर के ज्योतिषाचार्य पं. बाबूलाल शर्मा के अनुसार श्राद्धपक्ष में तर्पण क्रिया से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है। तर्पण करने वाले के घर में भी सुख, शांति, समृद्धि पितरों का आशीष बना रहता है। सोलह दिवसीय श्राद्धपक्ष में सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। ऐसे परिवारजन, जिन्हें उनके पितरों के दिवंगत होने की तिथि ज्ञात नहीं है, वे भी इस दिन अपने पितरों की आत्मशांति के लिए तर्पण और पिंडदान कर सकते हैं।