पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थोड़ा समय पर्यावरण को भी दें

थोड़ा समय पर्यावरण को भी दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर|अगर हमेंस्वस्थ, खुशहाल रहना है तो ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें। अपनी व्यस्तता के बीच बागवानी के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकाले। जब आप ऑफिस से घर आते हैं और बगीचों में अपने हाथों से रोपे हुए पौधों में नई कोपल देखते हैं तो तब वह पल सुखद अहसास कराता है। यह कहना था शाजापुर कलेक्टर प्रमोद गुप्ता का। उन्हें दैनिक भास्कर के पौधारोपण अभियान के तहत दैनिक भास्कर उज्जैन के सीएसआर प्रतिनिधि पंकज पांडे, ब्यूरो प्रभारी बहादुरसिंह चौहान, प्रो. राहुल शुक्ला द्वारा एक पौधा भेंट किया। इस अवसर पर शाजापुर विधायक अरूण भीमावद भी उपस्थित थे।

कलेक्टर गुप्ता को पौधा भेंट करते पांडे।