वाहन टकराते ही हाईवे पर हुई बहसबाजी
वाहन टकराते ही हाईवे पर हुई बहसबाजी
भास्कर संवाददाता|शाजापुर
शहरीक्षेत्र हाईवे फोरलेन पर दुपाड़ा रोड के समीप डिवाइडर कट पाइंट पर सोमवार दोपहर एक ही छोर से गुजरती बाइक और टाटा मैजिक आपस में मामूली टकरा गए। वाहनों के टकराते ही वाहन चालकों ने अपने वाहन बीच हाईवे पर रोक दिए। एक-दूसरी की गलती बताते हुए कुछ देर तक बहसबाजी भी की। सूत्रों की मानें तो इस दुर्घटना में बाइक चालक को पैर में हल्की चोट आई है।