पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधिक साक्षरता शिविर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | आमजनों को कानूनी जानकारी से अवगत कराने के उद्देश्य से गत दिवस जिला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। शिविर ग्राम बर्डियासोन में जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर इकबाल अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश योगेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि न्यायालयों में निपटारे के लिए नियत सामान्य प्रक्रिया के साथ-साथ वैकल्पिक विवाद समाधान के कई अन्य तरीके भी हैं, जिनके माध्यम से हम विवादों का शीघ्र एवं सुलभ निराकरण करवा सकते हैं। त्यागी ने उपस्थित व्यक्तियों से न्यायालय में लंबित मामलों का मध्यस्थता, लोक अदालत आदि के माध्यम से निपटारे एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी कृष्णपालसिंह सिसौदिया ने विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता योजना, मप्र अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना एवं अन्य लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। बेरछा थाना प्रभारी, पंचायत सचिव, सहसचिव आदि नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...