पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक को टक्कर मारी, हाईवे पर चले लात घूंसे

बाइक को टक्कर मारी, हाईवे पर चले लात-घूंसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइकको टक्कर मारने से आक्रोशित शहर के कुछ युवाओं ने बस चालक की जमकर धुनाई कर दी। गुस्साए युवा बस चालक को करीब आधे घंटे तक लात-घूंसे और चांटे जड़ते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और एक तरफ से हाईवे पर जाम लग गया।

जानकारी के मुताबिक बस सारंगपुर की तरफ से इंदौर की ओर जा रही थी। तभी बस स्टैंड के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस पर बाइक सवार ने अपने साथियों को बुलाया और बस चालक की धुनाई शुरू कर दी।

आधाघंटा चला घटनाक्रम

करीबआधे घंटे तक आक्रोशित युवक बस चालक को पीटते रहे। हाईवे पर चल रहे हंगामे के कारण हाईवे के डिवाइडर के एक तरफ से वाहनों का आवागमन थम गया। इस कारण दूर-दूर तक वाहनों की कतार लग गई। काफी देर से मौके पर पुलिस के चार जवान पहुंचे तब जाकर कहीं स्थिति स्पष्ट हुई। इसके बाद शहर के युवक और बस चालक को थाने ले जाया गया। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया और रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।

बस चालक की इस तरह हुई धुनाई। इससे भीड़ जमा हो गई। इनसेटगलातक पकड़ा।

टक्कर के बाद हाईवे पर पड़ी बाइक और समीप खड़ी बस।