शारदीय नवरात्रि आज से शुरू
मंदिरों में उमड़ेगी आस्था शाम ढलते ही गरबों की धूम
भास्करसंवाददाता|शाजापुर
घटस्थापना के साथ ही गुरुवार से मां शक्ति की आराधना का पर्व शुरू हो जाएगा। अष्टमी और नवमी तिथि के इस बार साथ में आने के संयोग से इस बार 8 दिन की नवरात्रि रहेगी। कोई आठ दिन उपवास रख भक्ति करेंगे, तो कोई पूरे समय जूते-चप्पल त्याग कर नंगे पैर आराधना करते नजर आएंगे। माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहेगी। चौराहों पर विराजित दुर्गा प्रतिमा का हर दिन आकर्षक श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। विभिन्न समाज संगठनों द्वारा आयोजित गरबा प्रस्तुति में देररात तक भक्ति गीतों पर गरबा प्रस्तुत देकर श्रद्धालु आराधना करेंगे।
नवरात्र शुरू होते ही गुरुवार से शहर में शक्ति की भक्ति का नजारा देखने को मिलेगा। शुभ मुहूर्त में अलसुबह से शाम 6 बजे तक अलग-अलग मुहूर्त में घटस्थापना कर पूजा-आराधना की जाएगी। इधर, उत्सव समितियों द्वारा सार्वजनिक मंचों पर माता की प्रतिमा विराजित की जाएगी। प्रतिमा विराजित होने के बाद शाम को गरबा मंडलों द्वारा गरबा प्रस्तुत कर आराधना की जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को श्रद्धालु मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना करेंगे।
उत्सव को लेकर उत्सव समितियों द्वारा कई दिन पहले से तैयारी की जा रही है। मंच बनकर एक दिन पहले ही तैयार हो गए। गरबा मंडल भी रिहर्सल के साथ नवरात्र के पहले से मां की आराधना के लिए तैयार हो गए। गरबा मंडलों ने भी प्रतिदिन के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड भी तय कर दिए हंै। नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को भक्त मां के शैलपुत्री रूप की पूजा-अर्चना करेंगे। नवरात्रि को लेकर मंदिरों में खासी भीड़ उमड़ेगी।
3को दशहरा उत्सव -आठ दिनमां की आराधना करने वाले श्रद्धालु 3 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व मनाएंगे। नए वस्त्र धारण कर लोग पूरे दिन उत्साह के साथ पर्व मनाएंगे। एक-दूसरे को पर्व की बधाई देंगे।
देररात तक गरबे हाेंगे -विभिन्न गरबामंडलों द्वारा गरबा प्रस्तुति कर मां की आराधना की जाएगी। इसमें महिला मंडल द्वारा नीमवाड़ी स्थित कस्तूरबा मांटेसरी स्कूल में, भावसार समाज धर्मशाला में समाजजनों द्वारा, हरायपुरा स्थित नागर धर्मशाला, मालवा कला मंडल, मोढ़ समाज महिला मंडल आदि संगठनों द्वारा नवरात्रि के दौरान देररात तक गरबों की प्रस्तुति दी जाएगी। संबंधितखबर पेज 8 पर
2 अक्टूबर सुब