पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाजापुर. चीलरबांध डूब क्षेत्र के सभी ग्रामों से संबंधित कृषकों

शाजापुर. चीलरबांध डूब क्षेत्र के सभी ग्रामों से संबंधित कृषकों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर. चीलरबांध डूब क्षेत्र के सभी ग्रामों से संबंधित कृषकों को जल संसाधन विभाग ने सूचित किया है कि इस वर्ष अल्प वर्षा होने के कारण एवं शाजापुर नगर की पेयजल व्यवस्था के लिए जल संरक्षित करने के उद्देश्य से चीलर बांध के पानी का सिंचाई के लिए उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। बांध के डूब क्षेत्र के आसपास के कृषक, विभाग की अनुमति के बिना बांध के पानी का उपयोग सिंचाई के लिए करें। यदि कोई कृषक उक्त आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो विद्युत मोटर एवं पाइप जब्त कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पोषणसहयोगिनियों को प्रशिक्षण

शाजापुर.सुपोषणअभियान के तहत 24 सितंबर से 9 अक्टूबर तक महूपुरा क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल परिसर में सुपोषण सहयोगिनियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुअा। प्रशिक्षण में कुपोषण के दुष्परिणाम, स्वच्छता, बच्चों का भोजन, दस्त, सर्दी-खांसी आदि विषयों पर ट्रेनर सविता पाठक, अनिता माथुर, ममता मनावत, श्यामा तोमर द्वारा जानकारियां दी जा रही हैं। इस मौके पर पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से विभाग के आर.के. मालिया ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

चीलर से सिंचाई पर प्रतिबंध