बेरछा रोड पर मृत अजगर मिला
बेरछा रोड पर मृत अजगर मिला
शाजापुर.शहरसे करीब 3 किमी दूर बेरछा रोड पर पोल्ट्री फार्म के समीप मंगलवार सुबह मृत अजगर मिला। संभवत: अजगर की किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से मौत हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत अजगर को बरामद किया। करीब 8 फीट लंबे अजगर को देखने बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी भी वहां जमा हो गए। वन विभाग के डिप्टी रेंजर अशोक सिंह बघेल ने बताया कि अजगर को पीएम के लिए इंदौर भेजा गया है।