पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरपंच पर प्रताड़ना का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरपंच पर प्रताड़ना का आरोप

शाजापुर |
ग्राम पंचायत खड़ी के सरपंच अजीतसिंह पिता मदनसिंह के खिलाफ गांव के दलित वर्ग के लोगों ने आवेदन देकर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कलेक्टर के नाम दिए आवेदन में वर्ग विशेष के लोगों ने आरोप लगाया कि सरपंच गांव के दलितों पर अत्याचार करते हैं। शराब पीकर दलित महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। आवेदक अरुण कुमार व मुकेश कुमार ने बताया जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए खुलेआम गाली देने के बाद अपने रौब व पहुंच का प्रयोग करते हुए वे गांव के कुछ युवाओं की झूठी शिकायतें करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। झूठे आवेदन देकर वे अखबारों में भी गलत जानकारी देकर खबरें छपवाकर दलित युवाओं पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कलेक्टर को आवेदन देने के साथ ही उन्होंने अजाक थाने में भी सरपंच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आवेदन-पत्र दिया है।

खबरें और भी हैं...