पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रासेयो शिविर का समापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रासेयो शिविर का समापन

शाजापुर
| जिले के लीड बीएसएन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का समीपस्थ ग्राम पतोली में समापन हुआ। समापन समारोह के अतिथि सरपंच मुकेश पांचाल रहे। अध्यक्षता करते हुए लीड कॉलेज प्रभारी प्राचार्य डॉ. वी.के. शर्मा ने शिविरार्थियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से शिविरार्थी का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास होता है। रासेयो स्वयंसेवकों ने सांप्रदायिक सद्भाव के लिए लघु नाटिका का मंचन किया। डॉ. डी.डी. वरियाणी, डॉ. बी.एस. विभूति, डॉ. एस.के. तिवारी ने भी संबोधित किया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश निंगवाल ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

खबरें और भी हैं...