सर्वधर्म विवाह-निकाह सम्मेलन में 51 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले शहर के एकता ग्रुप द्वारा इस वर्ष 9 अप्रैल को कन्याओं का नि:शुल्क सर्वधर्म विवाह-निकाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में दोनों ही समाज के लोग शामिल होकर सांप्रदायिक सौहार्द्र का परिचय देंगे। इसको लेकर एकता ग्रुप के अध्यक्ष वकार अली के निवास पर बैठक कर रूपरेखा बनाई गई। ग्रुप अध्यक्ष वकार अली ने बताया बैठक में ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद रहे। संरक्षक रामवीरसिंह सिकरवार की सहमति से काजी एहसानउल्लाह की सरपरस्ती, एडवोकेट साजिद रईस वारसी की अध्यक्षता में निर्णय लिया कि 9 अप्रैल को ग्रुप के तत्वावधान में कन्याओं का नि:शुल्क 7वां सर्वधर्म विवाह-निकाह सम्मेलन तोरण गार्डन में आयोजित किया जाएगा। इसमें 51 जोड़ाें के विवाह का लक्ष्य रखा है। बालिग लड़का-लड़की का पंजीयन ही किया जाएगा। नवयुगलों को आवश्यकतानुसार सामग्री ग्रुप की ओर से भेंट की जाएगी। बैठक में संतोष शर्मा, अय्यूब मेव, इरशाद खान, नरेश कप्तान, दाउद सेठ, अनोखीलाल, शेख शाकिर आदि सदस्य मौजूद रहे।