पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों ने जाना कानून क्या होता है

बच्चों ने जाना कानून क्या होता है

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | संस्था अभिमत जन विचार मंच एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर द्वारा शासकीय उमावि क्रमांक 2 में बाल अपराध विषय पर कार्यशाला एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। संस्था प्रबंधक भूपेंद्र सहगल ने बताया कि देश में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे कानून का उल्लंघन करते हैं। इसका मुख्य कारण है बच्चाें को कानून की जानकारी नहीं होना। उन्होंने कहा कि परिवार का हर बच्चा अनमोल है, इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए 200 स्कूली बच्चों एवं शिक्षकगण की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहायता अधिकारी कृष्णपाल सिंह सिसौदिया ने बाल अपराध एवं विधिक प्रावधानों के संबंध में अपने विचार रखे। स्कूल प्राचार्य अरुण व्यास ने बच्चों को क्रोध एवं आवेश को कैसे काबू में रखकर अपराध प्रवृति रोकने के संबंध में बच्चों के बीच विचार रखें। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट अतुल सक्सेना ने बच्चों को बताया कि किशोर न्याय बोर्ड में बच्चों के अपराध के संबंध में किस प्रकार के प्रकरण आते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे किस प्रकार दूसरे लोगों के प्रलोभन एवं आवेश में गलत काम करने के कारण अपराधी हो जाते हैं, उनको यह मालूम नहीं होता। शहरी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेंद्र कुमार त्यागी ने बताया बच्चे व्यावहारिक जीवन में जाने-अनजाने कानून का उल्लंघन कर देते हैं। जैसे मोबाइल व कम्प्यूटर चलाने में ध्यान नहीं रखते हैं। गलत मैसेज भेजकर उसका दुरुपयोग करने से बच्चे किस अपराध प्रवृत्ति की ओर कैसे बढ़ते हैं। 16 वर्ष से कम आयु के बालकों का वाहन चलाना एवं बगैर लाइसेंस के वाहन चलाना आदि, इन्हीं सब अपराधी प्रवृत्ति को कैसे रोका जाए इस संबंध में बच्चों को जानकारी कार्यशाला में दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अभिमत जनविचार मंच के सहयोग से आयोजित निबंध स्पर्धा के विजेताओं को सीनियर एवं जूनियर वर्ग में पुरस्कार दिया गया। सीनियर वर्ग में प्रथम निशा सरिया, द्वितीय फिजा मंसूरी एवं तृतीय पुरस्कार गिरिजा विश्वकर्मा सभी बच्चे उत्कृष्ट स्कूल शाजापुर को दिए। जूनियर वर्ग में प्रथम यशी राठौर, द्वितीय पायल कुशवाह एवं तृतीय पुरस्कार पिंकी सभी बच्चे शाकमावि हरायपुरा को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार ललित मालवीय शाउमावि क्र-2 को दिया गया। संस्था सदस्य भावना सहगल, मनोज नारेलिया, बिंदिया सुराना भी मौजूद थी। संचालन हेमंत व्यास ने किया। आभार भूपेंद्र सहगल ने माना।

शििवर में मौजूद बच्चे। इनसेट जानकारी देते अतिथि।

खबरें और भी हैं...