भूमि दानदाता शर्मा का सम्मान
शाजापुर | मां वैष्णो भक्त मंडल शाजापुर द्वारा 12वीं वैष्णोधाम यात्रा संबंधी पत्रिका का विमोचन किया गया। मां राजराजेश्वरी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल को एक बीघा जमीन दाने देने वाले मनीष शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर राजीव शर्मा तथा विशेष अतिथि एसपी अनिल शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार थे। अतिथियों ने मंडल द्वारा आर्थिक रूप से नि:शक्तजनों को माता के दर्शन कराने के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में मंडल के भैरव डूंगरी के पास एक बीघा जमीन दान देने वाले मनीष शर्मा का सार्वजनिक सम्मान किया। इस दौरान मंडल के रामकरण मंडलोई ने भक्त मंडल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।