पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हंसते हंसते जूनियर्स ने सीनियर्स को अलविदा कहा

हंसते-हंसते जूनियर्स ने सीनियर्स को अलविदा कहा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | बेरछा रोड स्थित संस्था महर्षि विद्या मंदिर में शनिवार को हंसते-मुस्कुराते जूनियर्स ने सीनियर्स छात्रों को अलविदा कहा। संस्था प्रबंधन के साथ मिलकर 11वीं के विद्यार्थियों ने बाकायदा फेयरवेल समारोह आयोजित किया। इसी दिन संस्था प्रांगण में बनाए 30 बाय 30 के नए पक्के मंच का लोकार्पण भी हुआ। 12वीं के 50 सीनियर्स छात्र-छात्राओं को विदाई देने के लिए 11वीं के विद्यार्थियों के कदम भी नए मंच पर ही थिरके। सुबह वसंत पंचमी की पूजा के बाद दोपहर को संस्था में वरिष्ठ छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित हुआ। ट्रेजर हंट, डांस, स्लीप गेम प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के छात्रों को स्मृति चिह्न दिए। संचालन छात्रा सौम्या जैन, साक्षी सक्सेना, युवराज शर्मा, विशाल पाटीदार ने किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य गिरिराज पाटीदार, मनोज सक्सेना, प्रियंका सोनी, शीला सिंह, मनीषा माथुर ने संबोधित किया। जानकारी श्याम भीमावद ने दी।

खबरें और भी हैं...