जीत के लिए बच्चों ने दिखाया दम
शाजापुर |कक्षा में पढ़ाई करने वाले मास्टर माइंड स्कूल के बच्चों को स्कूल परिसर में तीन दिनों तक अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। गुरुवार को संस्था द्वारा तीन दिनी खेल उत्सव का शुभारंभ किया गया। इसमें पहले दिन क्रिकेट, फुटबाल, चेयर रेस, दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने भी उत्साह से भाग लेते हुए अपना बाहुबल दिखाया।कांजा रोड स्थित स्कूल में खेल उत्सव का शुभारंभ सुबह 9 बजे शुरू हुआ। सबसे से पहले 11वीं व 10वीं कक्षा की अलग-अलग टीमों ने क्रिकेट में जलवा दिखाया। इसके बाद फुटबाल के मैदान पर एक के बाद एक गोल दागे। इन मैचों काे अन्य छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ ने भी रुचि से देखा। इसके बाद छोटे बच्चों के लिए चेयर रेस, नींबू रेस, दौड़ प्रतियोगिता हुई। स्कूल के दिलीप शर्मा ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में शुक्रवार को वाद विवाद, सुंदर लेखन, भाषण आदि प्रतियोगिताएं होंगी। 13 फरवरी को पुरस्कार वितरण व बाल मेले के साथ उत्सव का समापन होगा।