पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 किमी की गति से चली हवा दिन का पारा दो डिग्री लुढ़का

11 किमी की गति से चली हवा दिन का पारा दो डिग्री लुढ़का

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर सहित जिले में आगामी बुधवार को होने वाली बूंदाबांदी और बारिश के आसार अब पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं। शनिवार को शहर के वातावरण में 11 किमी की गति से शीतलहर चलने और गर्मी का पारा करीब 2 डिग्री लुढ़कने के बाद भी मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि सोमवार से गर्मी तेज हो जाएगी। गुरुवार तक पंखे खुल जाएंगे।

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया बताते हैं शनिवार को वातावरण में उत्तर-पूर्वी शीतलहर चलने से धूप तेज होने के बाद भी हल्का ठंडापन महसूस किया गया। 11 किमी/घंटे की गति से हवा चलने के कारण दिन का अधिकतम तापमान तो शाम 5 बजते-बजते 29.1 से एक साथ करीब 2 डिग्री (1.94) कम होकर 27.7 डिग्री पहुंचा। लेकिन शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात वातावरण खासा गर्म रहा। न्यूनतम तापमान 11.5 से करीब 2 डिग्री (1.95) बढ़ता हुआ शनिवार अलसुबह होने तक सीधे 13 डिग्री पर पहुंच गया। हल्की शीतलहर चलने का कारण हाल ही में शिमला, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में हुई बर्फबारी का असर भी बताया जा रहा है।

गर्म हवा चलेगी- मौसम विशेषज्ञ धनोतिया बताते हैं सोमवार से वातावरण में एक बार फिर पश्चिम क्षेत्र की गर्म हवा चलना शुरू हो जाएगी। बारिश और बूंदाबांदी के आसार अब बिल्कुल नहीं हैं। गुरुवार तक गर्मी तेज होकर अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री पहुंच जाएगा। दिन में पंखे चलाने पड़ सकते हैं।

खबरें और भी हैं...