फिर भाव बढ़े, सोना 29 हजार के करीब
1 जनवरी को सोने के भाव 28950 प्रति दस ग्राम थे
भास्कर संवाददाता | शाजापुर
सोना एक बार फिर आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। 1 जनवरी को 26 हजार के भाव के सोने की कीमत शनिवार को 28950 रुपए तक पहुंच गई। पिछले सप्ताह एक हजार रुपए बढ़ने के बाद पिछले तीन दिन में सोने के भाव 400 तक चढ़ गए। टंच शुद्धता वाले सोने की कीमत आने वाले दिनों में और भी बढ़ेगी। सोने की यह कीमत 16 मई 2014 के बाद सबसे ज्यादा है।
सोने के दाम 11 दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। 1 से 13 फरवरी तक सोने की कीमत में करीब 2 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 29 हजार रु. के पार पहुंच गया। शनिवार को इसके बाद में 50 रु. की गिरावट हुई। डॉलर की तुलना में रुपया सस्ता होने और आयात महंगा होने से यह स्थिति बनी है। इधर शादी के सीजन में ज्वेलरी की मांग भी ज्यादा है। इस कारण रिटेल दुकानदार भी ज्यादा सोना खरीदने लगे हैं। इससे भी भाव में कुछ बढ़ोतरी हुई है। ज्वेलर व्यापारी दिग्दर्शन सोनी ने बताया साेने पर अंतरराष्ट्रीय मंदी का असर है। बाजार के संभलने तक भाव ऐसे ही बढ़ंेगे। बाजार सुधरने के बाद ही सोने की कीमत में गिरावट आ सकती है।