पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तालाब की पाल पर घायल मिला किसान, भोपाल ले जाते समय मौत

तालाब की पाल पर घायल मिला किसान, भोपाल ले जाते समय मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अज्ञात बदमाशों ने किया था प्राणघातक हमला, कालापीपल के ग्राम भैंसायागढ़ा की घटना

भास्कर संवाददाता | कालापीपल

थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसायागढ़ा निवासी मिट्ठूलाल पर अज्ञात बदमाशों ने प्राणघातक हमला कर दिया। शनिवार सुबह उसके भाई पन्नालाल को वह तालाब की पाल पर घायल अवस्था में मिला। उसे पहले कालापीपल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे गंभीर घायल होने पर भोपाल रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कालापीपल पुलिस ने अज्ञात पर 307 का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

मृतक मिट्ठूलाल पिता घेवरलाल शुक्रवार शाम साइकिल से तालाब की पाल पर गया था। लेकिन सुबह वह घायल अवस्था में मिला। मौके पर पहुंचे कालापीपल टीआई महेंद्र चौहान और एसआई राजेंद्र कुमार सोनी ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल व मृतक की साइकिल बरामद की है। मामले में अभी कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है। मृतक के तीन भाई राधेश्याम, पन्नालाल व एक अन्य अलग-अलग रहते हैं। वारदात मृतक के घर से करीब 150 मीटर दूर हुई। पुलिस के अनुसार वारदात शुक्रवार शाम 7 से शनिवार सुबह 7 बजे के बीच की है। मामले में खुलासे होने के बाद प्रकरण में 302 की धारा भी लगाई जाएगी। इधर, शाजापुर से फाेरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने पहुंची।

रातभर घायल पड़ा रहा

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मिट्ठूलाल को वहीं छोड़कर भाग गए। वह घायल अवस्था में ही तालाब की पाल पर पड़ा रहा। पुलिस के अनुसार उसके भाई ने सुबह उसे देखा। सिर में आई चोट के कारण काफी खून बह गया। भोपाल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

रेलवे ट्रेक के समीप मिला अज्ञात शव

बेरछा |
ग्राम किसानी से कालीसिंध के बीच रेलवे ट्रेक पर शनिवार शाम अज्ञात युवक का शव मिला। गेंगमैन की सूचना पर बेरछा रेलवे स्टेशन मास्टर ने बेरछा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस से जानकारी के अनुसार युवक 23 से 25 वर्ष की आयु का अर्धविक्षिप्त है। दिन में उसे ट्रेक पर घूमता देख वहां काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों ने भगाया भी था। संभवत: वह किसी ट्रेक की चपेट में आ गया। शाम करीब 7 बजे युवक के शव मिलने की खबर आई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

खबरें और भी हैं...