पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो अलग अलग मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

दो अलग-अलग मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानड़ | अपराध जगत से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को कानड़ पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने दोनों को शनिवार को अपने-अपने निवास के गांवों से पकड़ा। जानकारी देते हुए कानड़ टीआई जी.बी. सुमन ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को शनिवार को ही आगर न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।

केस-1: करीब नौ माह पहले बहू को जलाने के एक मामले में लिप्त होकर फरार चल रही सीताबाई पति कालू बंजारा निवासी कुंडला (आगर) को शनिवार को पुलिस ने उसी के गांव से गिरफ्तार किया। आगर न्यायालय में पुलिस ने उसे पेश किया, जहां से उसे शाजापुर जिला जेल भेजा गया। कानड़ टीआई सुमन ने बताया उक्त मामले में बहू की मौत हो गई थी। घटनाक्रम से जुड़े पांच अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था जो जेल भी जा चुके हैं।

केस-2: थानाक्षेत्र के ग्राम बाजना में तीन दिन पहले एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता की शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मामले में शनिवार को पुलिस ने उक्त घटनाक्रम से जुड़े आरोपी कान्हा उर्फ विजेंद्र को उसी के गांव से पकड़ा और आगर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को आगर उपजेल भेजा है।

मकान निर्माण रोकने की बात पर पिता-पुत्र ने की मारपीट-आगर-मालवा | मकान निर्माण रोकने की बात पर पिता-पुत्र ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे विवेकानंद कॉलोनी में हुई। जब पटमागली निवासी महेश पिता गोवर्धन महाजन (49) ने अपने प्लाट के समीप निर्माणाधीन एक मकान को अपनी भूमि में निर्माण होने से रोका। इस बात को लेकर भाटपुरा निवासी शिवनारायण ने अपने पुत्र मंगलेश के साथ मिलकर महेश के साथ मारपीट की। मामले में महेश की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...