पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने हिंदी का मान बढ़ाया, किया पुरस्कृत

केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने हिंदी का मान बढ़ाया, किया पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने हिंदी का मान बढ़ाया, किया पुरस्कृत

शाजापुर. किलापरिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में चल रहे राजभाषा हिंदी दिवस पखवाड़े का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान उद्बोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रभाषा का सम्मान करने की प्रेरणा दी। साथ ही पखवाड़े के 15 दिन चली विधाओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी बांटे। पुरस्कार पाते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।समापन समारोह सुबह 8.30 बजे से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य जी.अार. पाटीदार थे। अध्यक्षता केवि के प्रभारी प्राचार्य एस.के. चतुर्वेदी ने की। स्वागत के बाद अतिथियों ने संबोधित किया। पाटीदार ने कहा वर्तमान में राष्ट्रभाषा और मातृभूमि से प्रेम होना भी जरूरी है। प्रभारी प्राचार्य चतुर्वेदी, विवेक श्रीवास्तव सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी संबोधित किया। स्टाफ सदस्यों का भी समारोह में विशेष योगदान रहा। संचालन विद्यालय के हिंदी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक पद्मनाभ जोशी ने किया।

हिंदीपखवाड़ा की विधाओं में ये प्रथम रहे- हिंदीशुद्ध लेखन (प्राथमिक वर्ग) में मो. सूफियान, हिंदी काव्य पाठ (प्राथमिक वर्ग) ऋषिता, सुलेखन (वरिष्ठ वर्ग) रश्मि शर्मा, एकल गायन (वरिष्ठ वर्ग) गौरव तिवारी, परिचर्चा (वरिष्ठ वर्ग) सुरभि सोनी, चित्रकला (प्राथमिक वर्ग) शीतल, काव्य पाठ (कनिष्ठ वर्ग) सात्विक श्रीवास्तव, काव्य पाठ (वरिष्ठ वर्ग) पलक मेहता, प्रार्थना सभा (श्रेष्ठ उद्बाेधन) अपूर्वा अस्थाना टीम, प्रार्थना सभा (समूह गान) पार्थ शर्मा टीम, प्रार्थना सभा (श्रेष्ठ समूह गान छात्रवर्ग) रवि पाटीदार टीम, प्रार्थना सभा (श्रेष्ठ समूह गान छात्रा वर्ग) कृति पंड्या टीम, रचनात्मक लेखन (कनिष्ठ वर्ग) छवि त्रिवेदी, रचनात्मक लेखन (वरिष्ठ वर्ग) रश्मि शर्मा, अनआऊरी में चर्चित वर्मा टीम (रमन सदन)।