पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्सव के रंग फीके, 11 विधाएं नहीं हो सकी

उत्सव के रंग फीके, 11 विधाएं नहीं हो सकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लीडबीएसएन कॉलेज में अंतर कक्षा महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव के अंतिम दिन भी उत्सव के रंग फीके ही रहे। कुल 15 में ये 11 विधाएं प्रतिभागी नहीं मिलने से आयोजित ही नहीं हो सकी। 4 विधाआें में कुल 22 छात्रों ने सहभागिता की। आयोजन कक्ष में विद्यार्थी तो 50 से ज्यादा दिखे, लेकिन अधिकांश दर्शक बनकर ही रह गए।

बीएसएन काॅलेज के युवा उत्सव प्रभारी डॉ. एस.के. तिवारी ने बताया शुक्रवार को कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए युवा उत्सव के तहत कुल 15 विधाएं आयोजित की जाना थी। 11 विधाओं में प्रतिभागी नहीं मिलने से ये विधाएं नहीं हो सकीं। सिर्फ प्रश्नमंच, एकल गायन सुगम, एकल गायन पाश्चात्य और चित्रकला विधाएं ही हो सकी। चारों विधाओं को मिलाकर करीब 22 विद्यार्थियों की सहभागिता रही। इसी के साथ अंतर कक्षा महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का समापन हो गया। अब, आगामी 29 सितंबर को इसी कॉलेज में जिला स्तरीय साहित्यिक विधाएं 30 सितंबर को सहज महाविद्यालय में सांस्कृतिक विधाओं के आयोजन होंगे।

गिटारबजाकर इंग्लिश सांग गाया-कॉलेज मेंयुवा उत्सव के अंतिम दिन छात्र ऋषभ सक्सेना ने खुद गिटार बजाकर इंग्लिश गीत गाकर सबको आकर्षित किया। इस युवा छात्र की प्रस्तुति से पलभर के लिए माहौल उत्सवी जरूर हुआ। लेकिन इसके बाद विधाएं औपचारिक बनकर रह गई।

बीएसएन कॉलेज के युवा उत्सव आयोजन कक्ष में बैठे 50 से ज्यादा विद्यार्थी। इनसेट-एकलगायनपाश्चात्य विधा में प्रस्तुति देता छात्र।

अंतर कक्षा महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव