पटवारी संघ ने ज्ञापन सौंपा
पटवारी संघ ने ज्ञापन सौंपा
शाजापुर.पटवारीमहेश धानुक के साथ हुई मारपीट लूट की घटना से आहत पटवारी संघ जिला इकाई के पदाधिकारियों सदस्यों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राजेश सिंह को सौंपा। ज्ञापन में पटवारी संघ ने छह प्रमुख मुद्दों को उठाया। साथी के साथ हुई घटना पर निंदा जताई। फील्ड में कार्यरत पटवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी बताया प्रदेश में पटवारियों के साथ हो रही मारपीट की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए मप्र पटवारी संघ ने यह विचार किया है कि आपातकालीन स्थिति के अतिरिक्त अन्य कर्मचारियों की भांति शाम 5.30 बजे तक अपने क्षेत्र में कार्य करेंगे। ज्ञापन सौंपते समय मप्र पटवारी संघ जिला इकाई के अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रवाल पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।