- Hindi News
- वारदात को अंजाम देने वाले दो को दबोचा, एक फरार
वारदात को अंजाम देने वाले दो को दबोचा, एक फरार
मामला पटवारी के साथ मारपीट लूट का
भासं.शाजापुर|हलके सेकाम निपटाकर घर लौट रहे पटवारी के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वालों को पुलिस ने दबोच लिया है। वारदात के तत्काल बाद सुंदरसी टीआई विजय केन ने टीम के साथ धरपकड़ शुरू की और कुछ ही घंटे में सुराग मिल गया। सुराग मिलते ही शुक्रवार को पुलिस ने लूट की गई बाइक और पटवारी रिकार्ड के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी फरार है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम बोरसाली हलके पर पदस्थ पटवारी महेश धानुक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों सहित बाइक अन्य सामान बरामद कर लिया है। सेमली और पथरिया के बीच हुई लूट की वारदात को लेकर सुंदरसी पुलिस मौके पर पहुंची और धरपकड़ शुरू कर दी। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी राजा उर्फ राजेश गुर्जर राधेश्याम गुर्जर निवासी तलेनी को दबोच लिया। आरोपियों के पास से लूट की बाइक और पटवारी रिकार्ड भी बरामद कर लिया है। वारदात में एक अन्य युवक मोड़सिंह गुर्जर निवासी तलेन भी शामिल था। जो फिलहाल फरार है। हालांकि पुलिस ने मोड़सिंह को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेने की बात कही है।
^पटवारी के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ में और भी कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। विजयकेन, टीआईथाना सुंदरसी