पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहृत अन्य बच्चों को तलाशने शिवपुरी पहुंची शाजापुर पुलिस

अपहृत अन्य बच्चों को तलाशने शिवपुरी पहुंची शाजापुर पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मक्सीसे अपहरण की गई बालिका के 6 साल बाद वापस मक्सी लौटी युवती का मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन गंभीर हो गया है। मामले की गंभीरता को समझते हुए जिले की पुलिस ने अब जिले के अन्य गुमशुदा बच्चों की तलाश भी शुरू कर दी। मक्सी से अपहरण की गई युवती के बताए मुताबिक शुक्रवार को शाजापुर पुलिस की एक टीम फिर शिवपुरी के लिए रवाना हुई।

वर्ष 2008 में मक्सी से एक साथ चार बच्चों का अपहरण किया गया था। इसमें तीन लड़की और एक लड़का था। 6 साल बाद एक युवती शिवपुरी के वेडार से भागते हुए गत दिनों मक्सी गई। युवती के अपहरण और अपहरण के बाद से वेश्यावृत्ति में धकेलने की बात सुनकर पुलिस भी सकते में गई। युवती के बताए मुताबिक मक्सी पुलिस टीम शिवपुरी के ग्राम वेडार पहुंची और बेडिया जाति की सोनियाबाई को गिरफ्तार किया। वापस लौटी युवती ने उस गांव सहित क्षेत्र में इस क्षेत्र की अन्य युवतियों के बंदी बनाकर रखे जाने की बात कही। जिसे गंभीरता से लेकर एसपी अविनाश शर्मा ने मामले की जांच कराने के लिए एक टीम गठित की। टीम शुक्रवार को शिवपुरी के लिए रवाना भी हो गई है। हालांकि वहां पुलिस के हाथ कुछ सुराग या जिले के अन्य गुमशुदा बच्चों के बारे में टीम के आने के बाद ही पता चल सकेगा।

^मक्सी में सामने आए मामले को गंभीरता से लिया गया है। अन्य अपहृत बच्चों की तलाश करने के लिए एक टीम शुक्रवार को फिर शिवपुरी जिले के लिए रवाना की गई है। अविनाशशर्मा, एसपीशाजापुर

मामला अपहरण के 6 साल बाद वापस लौटी युवती का