पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार तीन घायल

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार तीन घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार तीन घायल

शाजापुर
| नैनावद की छोटी पुलिया पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक शाजापुर के पास निछमा गांव के लोग तराना के पास राठीखेड़ी गांव से भैरव पूजन कर ट्रैक्टर से लौट रहे थे। इसी बीच नैनावद की छोटी पुलिया पर ट्रक चालक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में लालजी पिता बापूजी (50), बसंताबाई पति हरि (25), गेंदाबाई पति भागीरथ (35) निवासी निछमा घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे 108 के पायलट राजेश गोस्वामी, सुनील मीणा ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर शाजापुर अस्पताल में भर्ती कराया है। लालजी के पैर में गंभीर चोट आई है। ट्रक चालक फरार है।

रेल लाइन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

आगर-मालवा |
प्रेस क्लब आगर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर डी.वी. सिंह को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित रेल लाइन की मांग की। ज्ञापन में बताया कि उज्जैन रामगंजमंडी रेल लाइन डलने से न सिर्फ क्षेत्र का विकास होगा बल्कि क्षेत्र उद्योग धंधे से जुड़ जाएगा। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बालकिशन जैन सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...