मुख्य तकनीकी परीक्षक कश्यप ने निरीक्षण किया
शाजापुर | राज्य शासन के मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) एन.के. कश्यप ने जिले में दो दिनी भ्रमण कर विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार कश्यप ने लोनिवि, जलसंसाधन, विद्युत, लोस्वायां, ग्रायांसे, परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा जिले में किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
साथ ही उन्होंने विश्राम गृह में निर्माण विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की गुणवत्ता सही रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोनिवि ओ.पी. शुक्ला, पीएचई आर.डी. शाक्य, आरईएस दिनेश मगरिया, पीआईयू, जलसंसाधन सहित निर्माण विभागों के अधिकारी मौजूद थे।