पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पं. उपाध्याय ने समाज सुधार में समर्पित कर दिया अपना पूरा जीवन: सिसौदिया

पं. उपाध्याय ने समाज सुधार में समर्पित कर दिया अपना पूरा जीवन: सिसौदिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं. उपाध्याय की 49वीं पुण्यतिथि

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

कुछ लोगों का समय समाज की उन्नति और समुचित विकास के लिए ही होता है। उनकी कथनी और उनकी करनी में सिर्फ समाज का हित छुपा होता है। ऐसे ही महान व्यक्ति थे पं. दीनदयाल उपाध्याय, जिन्होंने समाज सुधार व लोगों की उन्नति के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल की 49वीं पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। इस महान व्यक्तित्व में कुशल अर्थचिंतक, संगठनशास्त्री, शिक्षाविद्, वक्ता, लेखक, पत्रकार जैसी प्रतिभाएं छुपी थी।

पं. दीनदयाल उपाध्याय कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारीगण।

खबरें और भी हैं...