पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बंडल स्ट्रॉन्ग रूम में सील्ड किए

10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बंडल स्ट्रॉन्ग रूम में सील्ड किए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीईओ ने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर दिए अधिकारियों को निर्देश

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

हायर सेकंडरी एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं के लिए बोर्ड से प्राप्त प्रश्न पत्रों के बंडल गुरुवार को स्ट्रॉन्ग रूम में रखकर संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में इसे सील्ड किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ ने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री की सतत निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि इस काम में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला पंचायत सीईओ डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने गुरुवार को शहर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित बोर्ड परीक्षा स्ट्रोंग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रोंग रूम की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सतत् निगरानी की जाए। इस कार्य में लापरवाही पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से 10वीं के 87 तथा ं 12वीं 37 परीक्षा पत्रों के बंडल प्राप्त हुए हैं। प्रश्न पत्रों केकुल 124 बंडल को स्ट्रोंग रूम में रखा गया है। साथ ही सुरक्षा के लिए अमला तैनात किया गया है। जो 24 घंटे स्ट्रोंग रूम की निगरानी करेगा। स्ट्रोंग रूम सील्ड करने के अवसर पर एसडीएम आरके दुबे, तहसीलदार बीपी श्रीवास्तव, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारीडॉ. ए.के. उपाध्याय, प्राचार्य उत्कृष्ट उमावि गुरजीत सिंह व संबंधित विभागीय अमला उपस्थित था।

बोर्ड परीक्षा की सामग्री को स्ट्रांग रूम मंे सील्ड कराते जिपं सीईओ एवं तहसीलदार3ण्

9वीं और 11वीं की परीक्षा भी बोर्ड पैटर्न पर
शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर संपन्न कराई जाएगी। यह परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा टाइम टेबल घोषित किया जा चुका है। डीईओ अजय कटियार ने बताया कि लोकल परीक्षा के संबंध में विवरण एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।

कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाई: कलेक्टर पन्नालाल सोलंकी द्वारा बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू कर दी है। निषेधाज्ञा का आदेश 1 मार्च से 5 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। कलेक्टर द्वारा जिले में बोर्ड की परीक्षाऐं निर्विघ्न एवं शाति पूर्ण संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत तहसील श्योपुर, कराहल,विजयपुर, वीरपुर एवं बड़ौदा क्षेत्र के बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रो से 100 गज की परिधि में 2 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नही हो सकेगे। परीक्षा केन्द्रो के आस पास कोई भी व्यक्ति हथियार आदि लेकर नही निकलेगा

खबरें और भी हैं...