पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नागरिक आपूर्ति निगम सप्लाई करेगा आटा प्लांट को गेहूं

नागरिक आपूर्ति निगम सप्लाई करेगा आटा प्लांट को गेहूं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने बैठक में दिए अिधकारियों को निर्देश

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

कलेक्टर पीएल सोंलकी की अध्यक्षता में गुरुवार को नागरिक आपूर्ति निगम एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक मेंं कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चयनित छात्रावास एवं आश्रमों को प्रतिमाह आवंटित खाद्यान्न अब स्वसहायता समूह के माध्यम से ग्राम काली तलाई में संचालित आटा प्लांट को उपलब्ध कराया जाए। छात्रावास एवं अधीक्षक आवंटित गेहूं की एवज में प्लांट से आटा प्राप्त करेंगे । इसमें गेहंू की पिसाई, छनवाई एवं परिवहन की राशि 6 रुपए प्रति किलो के मान से स्वसहायता समूह के ग्राम संगठन के खाते में जमा कराई जाए। इसी प्रकार बाजार से आटा खरीदने वाले सर्व शिक्षा अभियान एंव राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के चयनित छात्रावास बाजार दर 21 रुपए किलो के हिसाब से बैंक खाते में भुगतान करेगे। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय सहित आटा प्लांट के नजदीकी ग्रामों में संचालित छात्रावासों एवं आश्रमों के गेहंू की पिसाई स्वसहायता समूह द्वारा ग्राम कालीतलाई में संचालित आटा प्लांट में कराए जाने का निर्णय विगत बैठक में लिया गया था।

बैठक में बैठे नागरिक आपूर्ति निगम एवं खाद्य विभाग के अिधकारी।

खबरें और भी हैं...