पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक ने चंबल नहर की पुलिया पर लगाई फांसी

युवक ने चंबल नहर की पुलिया पर लगाई फांसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के छारबाग मोहल्ला निवासी युवक ने की आत्महत्या

सुसाइड नोट मेंं लिखा मैं अपने परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाया

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

बेरोजगारी से तंग आकर एक युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सिटी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह नागदा के पास चंबल नहर पुलिया की रैलिंग पर रस्सी के सहारे झूलती युवक की लाश बरामद की । श्योपुर एवं मानपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन में आत्महत्या की यह चौथी घटना है।

शहर से दो किमी दूर नागदा के पास चंबल नहर पुलिया की रैलिंग से लटकती युवक की लाश गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने देखी तथा इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को रस्सी के फंदे से उतारा। टीआई सतीश चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान शहर के छारबाग ऊंचा टीला पर रहने वाले शौकतअली पुत्र अकबर अली (28)के रूप में हुई है। मृतक ज्यादा पढ़ालिखा नहीं था, इसलिए उसकी शादी भी नहीं हुई है। बेरोजगारी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान होकर अधिकांश समय घर से बाहर रहता था। परिजन ने पुलिस को बताया कि शौकतअली बुधवार दोपहर बिना बताए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने संभावित ठिकानों पर तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा था।

अब्बाजान माफ करना, मैं कुछ नहीं कर पाया
पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक बृजेश राजौरिया ने बताया कि शौकतअली ने पत्र में लिखा कि अब्बाजान हो सके तो मुझे माफ करना। मैं अपने परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाया था। इसका मुझे मलाल है, इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। बहरहाल पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

तीन दिन में चार लोगों ने की खुदकुशी
पिछले तीन दिन में अलग-अलग स्थानों पर फांसी के फंदे में झूलती चार युवाओं की लाश पुलिस बरामद कर चुकी है। मंगलवार शाम सात बजे शहर की कमालखेड़ली बस्ती में कक्षा दसवीं की छात्रा पूजा पुत्री सत्यनारायण शिवहरे ने घर में उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब परिवार के लोग खरीदारी करने बाजार गए थे। छात्रा द्वारा आत्महत्या का कारण प्री-बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आना बताया गया है। बुधवार सुबह छह बजे ग्राम दांतरदा में बाबूलाल मीणा की 18 साल की बेटी शशिकला की लाश पड़ौसी सत्यनारायण वैष्णव के सूने मकान में फंदे से लटकी मिली। इसी दिन ग्राम ज्वालापुर झोंपडिय़ा में मांगीलाल मीणा की प|ी कृष्णा मीणा ने घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कृष्णा मीणा की शादी नौ माह पहले मांगीलाल मीणा के साथ हुई थी। गुरुवार सुबह शहर के छारबाग मोहल्ला निवासी शौकतअली पुत्र अकबर खान ने नागदा के पास चंबल नहर की पुलिया की रैलिंग पर रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

खबरें और भी हैं...