- Hindi News
- शहर के ऑटो टेंपो चालकों का डाटाबेस तैयार करेगी पुलिस
शहर के ऑटो टेंपो चालकों का डाटाबेस तैयार करेगी पुलिस
पुलिस मुख्यालय ने एसपी को जारी किए आदेश, ट्रैफिक पुलिस चलाएगी मुहिम।
भास्करसंवाददाता| श्योपुर
श्योपुरपुलिस ने ऑटो टेंपो चालकों के चरित्र का सत्यापन करने का फैसला लिया है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से एसपी को आदेश जारी हुए हैं। पुलिस चालकों के चरित्र का सत्यापन करने के साथ ही उनका डाटाबेस भी तैयार करेगी।
शहर में तकरीबन 300 ऑटो और टेंपो दौड़ रहे हैं। इनके चालकों का पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। दिल्ली में कैब में युवती के साथ हुए रेप के बाद पुलिस ने चालकों का वेरीफिकेशन करने का फैसला लिया है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने भी अपनी गाइड लाइन जारी कर दी है। एसपी को जारी किए आदेश में पीएचक्यू ने ऑटो और टेंपो चालकों का वेरीफिकेशन करने के आदेश दिए हैं। यह काम ट्रैफिक पुलिस को करना होगा। यही वजह है कि अब ट्रैफिक पुलिस ऑटो, टैंपों की मुहिम के जरिए धरकपड़ करेगी और इनके चालकों के चरित्र का सत्यापन भी। इस दौरान पुलिस चालकों की कुंडली भी तैयार करेगी। ताकि कोई वारदात होने पर पुलिस चालकों की आसानी से धरपकड़ कर सके। इस संबंध में श्योपुर ट्रैफिक टीआई एसएस तिवारी का कहना है कि ऑटो, टैंपों के चालकों का वेरीफिकेशन करने जा रहे हैं। मुहिम के जरिए हम चालकों का डाटाबैस भी तैयार करेंगे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय श्योपुर। (फाइल फोटो)