- Hindi News
- शहर में मातमी धुनोंं के साथ निकले चेहल्लुम के ताजिए
शहर में मातमी धुनोंं के साथ निकले चेहल्लुम के ताजिए
जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग हुए शामिल।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
मोहम्मदसाहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत के 40 वेंं पर शनिवार को शहर समेत जिले मेें कई स्थानों पर चेहल्लुम के ताजिए मातमी जुलूस के साथ करबला में दफनाए गए।
जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। इंसानियत की खातिर हजरत इमाम हुसैन की योमे शहादत के 40वें पर शहर में ताजिया बड़े इमामबाड़ा स्थित पीर मदार पर रखा गया। जहां ताजिया देखने और फातिहा लगाने के लिए दिनभर अकीदतमंदों का तांता लगा रहा। मानपुर, पांडोला, कनापुर, कुहांजापुर, बगडुवा आदि स्थानों पर परंपरागत ढंग से ताजिए का जुलूस मातमी धुनों के साथ निकाला गया। परंपरागत ढंग से देर शाम ताजिए करबला मेंं दफनाए गए।
मानपुर मेंं शेख परिवार ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बनवाया चेहल्लुम का ताजिया