पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्योपुर|जिला खेलएवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिलास्तरीय ग्रामीण खेलकूद

श्योपुर|जिला खेलएवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिलास्तरीय ग्रामीण खेलकूद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर|जिला खेलएवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिलास्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में कराहल के बालक-बालिकाओं ने बाजी मारी। जबकि विजयपुर टीम का प्रदर्शन सबसे फिसड्ड़ी रहा। बालक एवं बालिका वर्ग में हुई इस प्रतियोगिता के समापन समारोह मेें विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

शहर के पुराने एसपी आॅफिस खेल परिसर में आयोजित जिलास्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के घोषित परिणाम के अनुसार वालीबाॅल बालक वर्ग में कराहल प्रथम, श्योपुर द्वितीय एवं विजयपुर की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग में कराहल प्रथम, विजयपुर द्वितीय एवं श्योपुर की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। हैंडबॉल बालक वर्ग में श्योपुर प्रथम, कराहल द्वितीय एवं विजयपुर की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग में कराहल प्रथम, श्योपुर द्वितीय तथा विजयपुर तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विजयपुर प्रथम, कराहल द्वितीय श्योपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग में श्योपुर प्रथम, कराहल द्वितीय एवं विजयपुर की टीम तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि बालिका वर्ग में श्योपुर प्रथम, कराहल द्वितीय और विजयपुर तृतीय स्थान पर रहीं। हॉकी में कराहल प्रथम, श्योपुर द्वितीय विजयपुर तीसरे स्थान पर रहा।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में कराहल की लड़कियां जीतीं