छात्रा से छेड़खानी के आरोपी को भेजा जेल
श्योपुर| शहरके सब्जी मंडी इलाके में गत गुरूवार को सरेराह छात्रा से छेड़खानी के आरोपी युवक को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि गत गुरुवार दोपहर उत्कृष्ट विद्यालय की 17 वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल जाते समय बीच रास्ते में भोई मोहल्ला निवासी महेंद्र उर्फ पेंदू ने छेड़खानी कर दी थी। छेड़खानी का विरोध करने पर युवक छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बाद में छात्रा ने परिजन के साथ सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।