- Hindi News
- बाल सुरक्षा माह की जिला स्तरीय कार्यशाला कल
बाल सुरक्षा माह की जिला स्तरीय कार्यशाला कल
श्योपुर| वर्ष2014-15 में आयोजित किए जाने वाले बाल सुरक्षा माह के द्वितीय चरण के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे से जिला स्तरीय बाल सुरक्षा माह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के डीआईओ, डीपीएम, बीएमओ, बीपीएम, बीसीएम एवं महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीपीओ, सीडीपीओ एवं जनसंपर्क अधिकारी और पत्रकारगण उपस्थित रहेंगे।