- Hindi News
- तीन केंद्रों पर आज होगी सुपरवाइजर चयन परीक्षा
तीन केंद्रों पर आज होगी सुपरवाइजर चयन परीक्षा
श्योपुर| आंगनबाड़ीसुपवाइजर चयन परीक्षा आज 14 दिसंबर को होने जा रही है। दो पाली में यह परीक्षा होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय पर तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े बंदोबस्त किए हैं। व्यापमं द्वारा 14 दिसंबर को सुपरवाइजर चयन परीक्षा रविवार को तीन परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसके लिए पीजी कॉलेज श्योपुर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, गर्ल्स हायर सेकंडरी विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दो पाली में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।