- Hindi News
- महिला मोर्चा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज
महिला मोर्चा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज
श्योपुर| भाजपामहिला मोर्चा के सदस्यता अभियान का आज 14 दिसंबर को शुभारंभ किया जाएगा। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रानू रावत ने बताया कि प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सदस्यता अभियान की रविवार को शुरूआत की जाएगी। इस मौके पर आओ बनाएं मध्यप्रदेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद सदस्यता अभियान शुरू होगा। मोबाइल फोन के जरिए पार्टी के टोल फ्री नंबर पर महिलाओं को सदस्यता दिलाई जाएगी।