- Hindi News
- सीएम हेल्पलाइन पर अगवा होने की शिकायत, तब दर्ज हुई एफआईआर
सीएम हेल्पलाइन पर अगवा होने की शिकायत, तब दर्ज हुई एफआईआर
एकपिता को अपनी बेटी के अगवा होने के बाद आरोपी युवक पर अपहरण का केस दर्ज कराने के लिए सीएम हेल्पलाइन की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने शिकायत के बाद लड़की के अगवा होने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। श्योपुर निवासी कादर खान की 17 वर्षीय बेटी अंजुम खान एक माह पहले 28 अगस्त को गुमशुदा हो गई थी। इस सिलसिले में लड़की के पिता कादर ने सिटी कोतवाली पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कादर खान ने रिपोर्ट में आशंका जाहिर की थी कि मेरी बेटी काे यूपी के फर्रूखाबाद निवासी एक युवक ने अपहरण किया है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। थक-हारकर बीते दिनों आजम खान ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की। एसडीएम अशोक सिंह भदौरिया ने बताया कि बेटी के गुमशुदा होने के मामले मेें आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया जा रहा है।