- Hindi News
- \"ब्रॉडगेज रेल लाइन प्रोजेक्ट पर अमल के बाद होगा विकास\'
\"ब्रॉडगेज रेल लाइन प्रोजेक्ट पर अमल के बाद होगा विकास\'
अग्रसेन सप्ताह के तहत एक पत्र प्रधानमंत्री के नाम कार्यक्रम आयोजित।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
शहरके किला रोड स्थित अग्रवाल भवन में चल रहे अग्रसेन जयंती सप्ताह के अंतर्गत बीती रात एक पत्र प्रधानमंत्री के नाम कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर छह विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में जिले के विकास को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक दुर्गालाल विजय मौजूद थे।
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के युवाओं ने जिले के विकास के मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विकास के मामले में पिछड़े चंबल संभाग को मुख्यधारा में लाने के लिए ब्रॉडगेज रेल लाइन प्रोजेक्ट पर अमल जरूरी है। अच्छी सड़कें और ट्रांसपोर्टेशन सुविधा किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। लेकिन श्योपुर जिला इस मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। ग्वालियर-कोटा ब्रॉडगेज रेल लाइन प्रोजेक्ट पर अमल के बाद क्षेत्र के विकास की गति तेज होगी। इस मौके पर विधायक श्री विजय ने विकास पर आधारित इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए अग्रवाल समाज की सराहना की।